संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आलू को मोटापे से जोड़ना कितना सही? इस तरह खाएंगे तो कंट्रोल रहेगा वजन

चित्र
हमारे देश में आलू वो सब्जी है जिसका प्रयोग किसी भी सब्जी के साथ किया जा सकता है. तभी तो सब्जियों का राजा आलू को कहा जाता है. आलू मतलब ढेर सारे स्वादिष्ट व्यंजन. बात चाहे आलू टिक्की जैसे देसी स्वाद की हो या आलू टिक्की बर्गर का विदेशी स्वाद. हर फूड आयटम में तड़का लगाने का काम करता है आलू, लेकिन फिर भी लोग आलू को बीमारी की जड़ भी कहते हैं, विशेषकर शुगर के मरीजों के लिए.  हेल्थलाइन के अनुसार आलू में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है. ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. डाइजेशन के लिए भी आलू का सेवन फायदेमंद है. ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है. आलू में विटामिन ए, सी, बी-कॉम्पलेक्स और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. ये हाइपोग्लाइसेमिक इंडेक्स को घटाता है. आलू खाने का हेल्दी तरीका उबले हुए आलू को डाइट में शामिल कर सकते हैं. आलू को उबालने के बाद पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे टुकड़ों में काटें. उबले आलू का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काली मिर्च मिला सकते हैं. आलू को दही या छाछ में मिलाकर नाश्ते या लंच में खाना भी फायदा ​पहुंचाएगा. उबले हुए ...